'धनकुबेर' निकला पटना का चीफ इंजीनियर, ED की छापेमारी में मिला ₹3 करोड़ कैश
पटना में गुरुवार को ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के घर पर छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, दास के घर से ₹3 करोड़+ कैश मिला जिसे गिनने में 4 मशीनों को 8 घंटे लगे। मामले में दास समेत 8 अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।