'नींद ज़रूरी है'; ड्यूटी के दौरान सोते पकड़े गए कॉन्स्टेबल को राहत देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट
ड्यूटी पर सोते पकड़े जाने पर सस्पेंड हुए एक कॉन्स्टेबल को कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहत देते हुए वापस काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। अदालत के मुताबिक, नींद और वर्क लाइफ बैलेंस बहुत ज़रूरी है। क्षमता से ज़्यादा काम का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा, "इंसान को नींद से वंचित रखा जाएगा...तो वह कहीं भी सो जाएगा।"