नोएडा में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, बना 15 फीट गहरा गड्ढा
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-100 में सोमवार रात को हुई भारी बारिश के बाद सर्विस रोड का एक हिस्सा धंस गया। इसके चलते कई फीट चौड़ा व करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वहीं, अधिकारियों ने हादसों से बचने के लिए प्रभावित हिस्से में बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।