'न कोई पकड़ा गया, न...', दिल्ली के स्कूलों को मिल रही धमकियों पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, "दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है।" उन्होंने आगे लिखा, "बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था।"

Load More