'नागिन' गाने पर कोबरा सांपों को नचवाने लगे बाराती, ओडिशा में शादी में मच गया हड़कंप
भद्रक (ओडिशा) में एक शादी समारोह में 'नागिन' गाने की धुन बजते ही बारातियों के बीच सपेरे ने ज़िंदा कोबरा सांप निकाल लिए और कलाकारों ने उन्हें हाथ में उठाकर नाचना शुरू कर दिया। इसके बाद कई लोग घबरा गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप अपने कब्ज़े में ले लिए।