'नागिन धुन' पर फ्लोर पर लेट-लेटकर नाचे UP में अधिकारी, 'बीन' बजाते दिखे अन्य कर्मचारी

फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) के शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'नागिन धुन' पर फ्लोर पर लेट-लेटकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और सभासद हाथ से 'बीन' बजाकर झूमते दिखे। वीडियो एक होटल में निजी कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

Load More