'नितिन, क्या तुम हमारे साथ ड्रिंक के लिए चलोगे?'; Gen Z कर्मी के सवाल पर हैरान हुआ CEO
नोएडा के एक CEO का पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें उसने बताया कि एक Gen Z कर्मचारी ने उसे कैज़ुअल अंदाज़ में ड्रिंक के लिए ऑफर किया था। CEO ने कहा, "उसने पूछा था- 'नितिन, क्या तुम हमारे साथ ड्रिंक के लिए चलोगे'...उस शाम तो मैंने न कहा...लेकिन अब भी मैं उस पल के बारे में सोच रहा हूं।"