'नीतीशपुर' किया जाए बख्तियारपुर का नाम, बिहार CM के सामने रखा गया प्रस्ताव
बिहार सरकार में मंत्री और जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि 'बख्तियारपुर' का नाम 'नीतीशपुर' करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने रखा है। उन्होंने कहा, "नाम से सम्मानित करना केवल एक स्थान का नाम बदलना नहीं होगा बल्कि उस मिट्टी के गौरव...इतिहास और उससे जुड़ी जनभावनाओं को सम्मान देना होगा।"