'नारंगी बालों वाला मूर्ख आदमी ज़िम्मेदार'; LPG के बढ़ते दामों को लेकर रेस्टोरेंट ने ट्रंप पर कसा तंज
एलपीजी के बढ़ते दाम को लेकर पुणे के एक रेस्टोरेंट का नोटिस वायरल हुआ है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर तंज कसा गया है। नोटिस में लिखा है, "एक मूर्ख नारंगी बालों वाले व्यक्ति ने हालिया युद्ध शुरू किया है...इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके बाद एलपीजी और प्लास्टिक की कीमतें भी बढ़ी हैं।"