'न शक्ल जानता हूं, न काम', रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर बोले अन्नू कपूर

अभिनेता अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कहा है, "न शक्ल से जानता हूं, न पर्सनली जानता हूं, सामने आ जाएं तो पहचान नहीं पाऊंगा।" अन्नू ने कहा कि रणबीर को वह इसलिए जानते हैं क्योंकि वह ऋषि कपूर के बेटे हैं लेकिन उन्होंने बाकी दोनों का काम कभी नहीं देखा।

Load More