'नैशनल हेराल्ड की लूट' लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंची बांसुरी स्वराज, तस्वीर आई सामने
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज मंगलवार को 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर जेपीसी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने साथ 'नैशनल हेराल्ड की लूट' लिखा हुआ बैग लटका रखा था। उन्होंने कांग्रेस पर ₹2,000 करोड़ के मूल्य की कंपनी 'असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड' को ₹50 लाख में अधिग्रहित करने के आरोप को दोहराया है।