'नई पीढ़ी को खराब कर रहा था', गोल्डी ढिल्लो ने ली LGBTQ इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या की ज़िम्मेदारी
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो ने अमृतसर में LGBTQ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। एक वायरल पोस्ट में ढिल्लो और जग्या तरनतारन ने कहा, "संधू नई पीढ़ी को खराब कर रहा था।" गौरतलब है, शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।