'नहीं बोला तू'....शुभमन गिल ने बताया कि मोहम्मद सिराज उन पर क्यों चिल्लाए थे
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि ओवल टेस्ट में जब आखिरी इंग्लिश जोड़ी बाई रन दौड़ रही थी तो मोहम्मद सिराज उन पर 'नहीं बोला तू' क्यों चिल्लाए थे। बकौल गिल, सिराज ने उन्हें ध्रुव जुरेल से रन-आउट के मौके के लिए ग्लव्स उतारने को कहा था। गिल ने कहा, "जुरेल को ग्लव्स उतारने का समय नहीं मिला।"