'पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन' फेम 49 वर्षीय ऐक्टर तामायो पेरी की शार्क के हमले से हुई मौत
'पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन' के ऐक्टर तामायो पेरी की शार्क के हमले से 49 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, तामायो सर्फिंग इंस्ट्रक्टर थे और रविवार दोपहर हवाई द्वीप पर समुद्र मे सर्फिंग के दौरान शार्क ने उनपर हमला किया था। खबर के मुताबिक, उनकी लाश बीच पर मिली और उनका एक हाथ-पैर गायब है।