पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत 1.27 लाख इंटर्नशिप अवसरों के लिए मिले 6.21 लाख आवेदन
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत 1.27 लाख इंटर्नशिप अवसरों के लिए 6.21 लाख आवेदन मिले हैं। केंद्र सरकार ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि इस योजना का लक्ष्य 5 वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है।