'पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की के माफी वाले वीडियो में थी उसकी छोटी बहन'; दावों की खुली पोल
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाली लड़की के माफी मांगने वाले वीडियो में उसकी छोटी बहन थी। हालांकि 'द प्रिंट' के मुताबिक, उस लड़की का सिर्फ एक 12-वर्षीय छोटा भाई है। वीडियो में खुद को 15-वर्षीय बताने वाली इस लड़की के वीडियो का यूज़र्स ने AI विश्लेषण कर यह दावा किया।