पीएम मोदी के सामने हिंदी में बोलीं इटली की पीएम मेलोनी, कहा- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रेस मीटिंग में हिंदी में भाषण दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेलोनी ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी के सामने कहा, "परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।" उन्होंने कहा, "पीएम मोदी का इटली आना हमारे लिए सम्मान की बात है।"