पीएम मोदी की हत्या की साज़िश रचने वाले 3 लोग गिरफ्तार; CIA को भेजा था ईमेल
बक्सर (बिहार) में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में अमन तिवारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को ईमेल भेजकर पैसों के बदले पीएम मोदी पर हमला करने का ऑफर दिया और उन्होंने इस हमले के लिए 22 दिन की समयसीमा तय की थी।