'पाकिस्तान का असली हुक्मरान उसकी फौज', UN में भारत की पाकिस्तान को लगाई लताड़ हुई वायरल
भारतीय राजनयिक रघु पुरी ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत के अल्पसंख्यकों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान से ऐसा कोई उदाहरण ढूंढना...मुश्किल है।” पुरी ने कहा, "पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने भारत की छवि बिगाड़ने के लिए मंच का दुरुपयोग किया...वह पाकिस्तान के असली शासक, उसकी फौज के इशारे पर काम कर रहे थे।"