'पाकिस्तान को एयर डिफेंस सपोर्ट दिया' वाले भारत के दावे पर चीन ने दी प्रतिक्रिया
'चीन ने पाकिस्तान को एयर डिफेंस सपोर्ट दिया' वाले भारत के दावे पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बाद से चीन का रुख निष्पक्ष रहा है। उन्होंने बताया कि चीन ने भारत-पाकिस्तान से शांत रहने और आगे तनाव बढ़ाने से बचने के लिए संयम बरतने का आह्वान किया है।