'पाकिस्तान को मिटा देना चाहिए ताकि...', 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कर्नल सोफिया की चचेरी बहन
'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी देने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी की चचेरी बहन शबाना ने कहा कि उन्हें अपनी बहन पर फक्र है। झांसी (यूपी) में रहने वालीं शबाना ने कहा, "इस बार पाकिस्तान को मिटा देना चाहिए ताकि कभी दोबारा इनकी हिम्मत न हो भारतीयों की तरफ देखने की...कायदे से यही पाकिस्तान का इलाज है।"