पोकरबाज़ी की पैरेंट कंपनी में ₹982 करोड़ का निवेश करेगी नज़ारा टेक्नोलॉजीज़
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ ऑनलाइन पोकर प्लैटफॉर्म पोकरबाज़ी की पैरेंट कंपनी मूनशाइन टेक्नोलॉजी में 47.7% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ₹831.5 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी पोकरबाज़ी में ₹150 करोड़ का अतिरिक्त निवेश भी करेगी। बकौल नज़ारा टेक्नोलॉजीज़, यह निवेश कंपनी की स्किल गेमिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।