'पंचायत' के 'गजब बेइज़्ज़ती है' मीम से वायरल हुए ऐक्टर आसिफ की हुई शादी, सामने आईं तस्वीरें
वेब सीरीज़ 'पंचायत' फेम अभिनेता आसिफ खान ने लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं ज़ेबा से निकाह कर लिया है। आसिफ ने निकाह की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा, "कुबूल है ❤️ 10.12.24 - ♾️" गौरतलब है, पंचायत में 'दामाद जी' उर्फ 'गणेश' का किरदार निभाने वाले आसिफ 'गजब बेइज़्ज़ती है' मीम से वायरल हुए थे।