'पंचायत' के 5वें सीज़न का हुआ एलान, 2026 में होगी रिलीज़
ओटीटी प्लैटफॉर्म एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने सोमवार को 'पंचायत' वेब सीरीज़ के 5वें सीजन का एलान कर दिया। प्राइम वीडियो ने X पर एक पोस्टर शेयर कर लिखा, "हाई 5👋 फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए।" प्राइम वीडियो ने बताया कि 'पंचायत' का 5वां सीज़न 2026 में रिलीज़ होगा। 24 जून को 'पंचायत' का चौथा सीज़न रिलीज़ हुआ।