'पंड्या स्टोर' ऐक्टर अक्षय खरोदिया ने शादी के तीन साल बाद किया तलाक का एलान
'पंड्या स्टोर' ऐक्टर अक्षय खरोदिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर पत्नी दिव्या पुनेठा से शादी के तीन साल बाद अलग होने का एलान किया है। उन्होंने लिखा, "बहुत सोचने और काउंटलेस इमोशनल बातचीत के बाद...दिव्या और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी बेटी रूही की भलाई के लिए प्यार और सम्मान के साथ को-पेरेंट बने रहेंगे।"