'पंत को आरसीबी में नहीं रखना चाहते कोहली' पोस्ट को लेकर पंत ने X यूज़र को लगाई फटकार
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने उस X यूज़र को फटकार लगाई है जिसने दावा किया था कि पंत के मैनेजर ने आरसीबी से संपर्क किया था लेकिन उनके 'राजनीतिक तिकड़मों' के चलते विराट कोहली उन्हें आरसीबी में नहीं रखना चाहते हैं। पंत ने कहा, "फर्ज़ी खबर, आपलोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्ज़ी खबरें क्यों फैलाते हैं? संवेदनशील बनिए।"