'पानी पी लिया तो टोंटी बंद कर दो' और फिर बंदर ने मुड़कर बंद कर दिया नल; वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बंदर पानी पीने के बाद महिला के कहने पर नल बंद करता नज़र आ रहा है। वीडियो में महिला बंदर से कहती है ‘पानी पी लिया तो टोंटी बंद कर दो’ जिसके बाद बंदर मुड़कर नल बंद कर देता है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने बंदर की समझदारी की तारीफ की है।