'पापा, आधे घंटे में पहुंच रहे हैं'; दिल्ली में IPL मैच के बाद हिट ऐंड रन में दो कज़न की मौत
दिल्ली में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आईपीएल मैच देखकर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। इससे पहले एक लड़के ने पिता को बताया था कि वे अगले आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच से यह स्पष्ट तौर पर हिड ऐंड रन का मामला लग रहा है।