'पापा, आपको अफसर बनकर दिखाऊंगा', दिल्ली बिल्डिंग हादसे में हुई अक्षत की मौत; भावुक हुए पिता
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने से कटनी (एमपी) के रहने वाले अक्षत यादव की मौत हो गई है। NDTV ने अक्षत के परिजनों के हवाले से बताया कि वह अक्सर अपने पिता से कहता था, "पापा, आपको एक दिन...अफसर बनकर दिखाऊंगा।" बेटे की मौत के बाद अक्षत के पिता ने हादसे की जांच की मांग की है।