'पापा, नौकरी चली गई…' 13 मिनट की कॉल में पिता ने बेटे से जो कहा, लोग बोले- यही तो पिता हैं
नौकरी जाने के बाद यूके में रहने वाले भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल कैश अंसारी और उनके पिता के बीच फोन पर हुई 13 मिनट की बातचीत वायरल हुई है। कैश के पिता ने गुस्सा/निराशा जताने के बजाय बेहद शांत और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "कोशिश करते रहो और जब नहीं हो पाए तो वापस घर लौट आना।"