'प्यार का पंचनामा' फेम ऐक्ट्रेस सोनाली ने अपनी बेटी का नाम रखा 'शुकर'
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' फेम ऐक्ट्रेस सोनाली सहगल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपनी बेटी की पैरों झलक दिखाई है। सोनाली ने बेटी का नाम रिवील करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "शुकर ए सजनानी, 27.11.24 🙏। एक ऐसा नाम जो हमारे दिलों में जीवनभर के लिए कृतज्ञता को दर्शाता है। वह हमारा एक छोटा सा मैजिक है।"