'प्यार मुझसे, शादी किसी और से'...यूपी में दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका
झांसी (यूपी) में एक शादी में पहुंची युवती दूल्हे को मंडप से उठाकर थाने पहुंच गई और कहा कि युवक उसका प्रेमी है जो किसी और से शादी करने जा रहा था। घंटों तक चली पंचायत के बाद लड़के के परिजन उसकी शादी प्रेमिका से कराने को राज़ी हो गए। बाद में युवती दूल्हे के साथ अपने गांव चली गई।