'प्रेग्नेंसी टेस्ट कराते हैं' अभिजीत दीपके ने सुना आदिवासी छात्राओं का दर्द
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को महाराष्ट्र में आदिवासी छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने कहा कि उनके सरकारी स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, हॉस्टल में 15 लड़कियों को एक ही कमरे में ठहराया जाता है और आश्रम स्कूलों में लड़कियों का जबरन प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाता है।