'प्राजक्ता कोली को वृषांक खनाल से शादी करने का पछतावा है' कहने वाली मैगज़ीन को ऐक्ट्रेस ने लताड़ा
अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर प्राजक्ता कोली ने उस मैगज़ीन की आलोचना की है जिसने दावा किया था कि उन्हें वृषांक खनाल से शादी करने का पछतावा है। दरअसल प्राजक्ता ने इंस्टाग्राम पर मज़ाकिया वीडियो शेयर कर लिखा था, "जब आपने सूर्यास्त की तस्वीरों के लिए शादी की हो...लेकिन अब एक लड़के संग रहना पड़ता है।" मैगज़ीन के दावे पर प्राजक्ता ने कहा, "वाकई?"