'पार्टनर' के डायलॉग राइटर संजय छेल से RTO चालान के नाम पर हुई ठगी, जांच में जुटी पुलिस
फिल्म 'पार्टनर' के डायलॉग राइटर संजय छेल से ठगों ने फर्ज़ी आरटीओ चालान के नाम पर करीब ₹99,989 ठगे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 जुलाई को हुई और संजय को 2 अलग-अलग नंबरों से कॉल व मेसेज आया जिसमें ठगों ने खुद को आरटीओ विभाग का अधिकारी बताकर संजय पर तत्काल चालान भरने का दबाव बनाया।