ईरान की शीर्ष सैन्य कमान के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि उसके सशस्त्र बल 'पूर्ण विजय तक' युद्ध लड़ेंगे। खातम-अल अंबिया मुख्यालय के अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कहा कि ईरान की शक्तिशाली सेनाएं देश की अखंडता की रक्षा में गर्वित, और दृढ़ हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था ईरान-यूएस के बीच बातचीत चल रही है।