'पुरातन' मेरी आखिरी बांग्ला फिल्म हो सकती है: शर्मिला टैगोर
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा है कि हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'पुरातन' उनकी आखिरी बांग्ला फिल्म हो सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि लंबे शूट में हिस्सा लेना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, "बांग्ला फिल्मों में काम करना पसंद है लेकिन अब मेरा स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं है।"