'पॉर्न स्टार' को पैसे देने के मामले में ट्रंप पर सज़ा की सुनवाई नवंबर तक टली
मैनहट्टन (अमेरिका) की एक अदालत ने पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे देने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सज़ा सुनाने की प्रक्रिया नवंबर तक के लिए टाल दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले डॉनल्ड ट्रंप ने संघीय अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।