'प्रेमी को बुलाओ मेरे', 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका; पत्थर में बांधकर नीचे फेंकी 4 चिट्ठियां
देवास (एमपी) में एक युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाने की जिद करते हुए उसने करीब 3 घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान उसने पत्थर से बांधकर चार चिट्ठियां भी नीचे फेंकीं जिनमें कोर्ट मैरिज और प्रेमी को बुलाने का ज़िक्र था। बाद में प्रेमी के पहुंचने पर वह नीचे उतरी।