'प्रेमानंद महाराज को किडनी देने वाली पेशकश PR नहीं थी', ट्रोलिंग पर राज कुंद्रा
ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को किडनी देने वाली पेशकश को पीआर स्टंट कहे जाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "अगर अंग देने का फैसला कर किसी की जान बचाना पीआर है तो ऐसा पूरी दुनिया में होना चाहिए।" बकौल कुंद्रा, लोगों को प्यार ज़्यादा करना चाहिए और जज कम करना चाहिए।