'पूर्व का स्विट्ज़रलैंड' कही जाती है सिक्किम की युमथांग घाटी
सिक्किम की युमथांग घाटी को 'पूर्व का स्विट्ज़रलैंड' कहा जाता है और इस घाटी के पास उत्तरी सिक्किम ज़िले का गांव लाचेन स्थित है जो बहुत खूबसूरत और प्राकृतिक नज़ारों से घिरा हुआ है। इस गांव में लाचेन मठ, गुरुडोंगमार झील, थांगु, चुंगथांग और चोपटा घाटी जैसे कई पर्यटन स्थल हैं। युमथांग को 'फूलों की घाटी' भी कहा जाता है।