'प्रभावित' अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को NTA दोबारा कराएगी CUET-UG की परीक्षा
एनटीए ने सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए दोबारा परीक्षा करवाने की घोषणा की है जो 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार बैठ सकेंगे जिन्होंने पहले परीक्षा के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसके मुताबिक परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में ही ली जाएगी।