'प्रमोशन पाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है' सवाल का अनुपम मित्तल ने दिया जवाब
बिज़नेसमैन अनुपम मित्तल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "किसी ने...मुझसे पूछा- 'प्रमोशन पाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?'...और इसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया।" उन्होंने कहा, "अनुभव की तुलना में गति और चपलता...अधिकार की तुलना में स्वामित्व ज़्यादा मायने रखता है।" उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा प्रमोशन का इंतज़ार करना करियर को मैनेज करने का बुरा तरीका है।