'पुलिस ने माफी मांगी, मेरी सारी ख्वाइशें पूरी की'...ध्रुव राठी ने सुनाई हिरासत की पूरी कहानी
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को बताया, "करीब 20 लोग सुबह-सुबह घर के अंदर घुस गए...सीधा मुझे खींचकर ले गए...काफी चोट लगी...फिर एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन लेकर गए।" उन्होंने कहा, "एक चीज़ अच्छी लगी कि...जब वहां एक बार आ गए...तो उन्होंने कहा- 'सॉरी सर'...हमें ऊपर से ऑर्डर आए थे...आपको जो चाहिए देंगे...लेकिन आपको कैद में रहना होगा।"