'पुलिस से बचो और जंतर-मंतर पहुंचो', 'लोकतंत्र के सिक्के जुटाओ'; प्रोटेस्ट के बीच गेम हुए वायरल
दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के बीच युवाओं ने 'भाग नेहा भाग', 'जंतर-मंतर चलो' और 'जंतर-मंतर टू जेल' जैसे मुफ्त ऑनलाइन गेम बनाए हैं। इनमें खिलाड़ी प्रदर्शनकारी/पुलिसकर्मी बन सकते हैं जिसमें प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स/आंसू गैस से बचना होता है। एक गेम में लोकतंत्र-जवाबदेही के सिक्के जुटाने होते हैं जबकि दूसरे में पुलिस पकड़कर डिटेंशन सेंटर ले जाती है।