'पुष्पा 2' के निर्माता ने भगदड़ में महिला की मौत के बाद पीड़ित परिवार को दिए ₹50 लाख
'पुष्पा 2: द रूल' के निर्माता नवीन येरनेनी ने हैदराबाद के एक थिएटर में फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में रेवती नामक महिला की मौत के बाद उसके पीड़ित परिवार को ₹50 लाख डोनेट किए हैं। इसे लेकर नवीन ने कहा, "जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...रेवती की मौत उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।"