'पुष्पा 2' के प्रीमियर शो से पहले हैदराबाद में आई भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर शो से पहले संध्या थिएटर में आई भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, इसका एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें पुलिस भीड़ पर लाठीचार्ज करती हुई नज़र आ रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी।