'पुष्पा 2' के विलेन पोनप्पा का फिल्म से लुक हुआ वायरल, लोगों ने क्रुणाल पंड्या से की तुलना
ऐक्टर अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' में विलेन की भूमिका में दिखे तारक पोनप्पा की फिल्म से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें लोग उनके लुक की तुलना क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या से कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "पुष्पा 2 में क्रुणाल ने क्या शानदार अभिनय किया है।" एक अन्य ने लिखा, "फिल्मों में क्रुणाल का शानदार डेब्यू।"