'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज़ डेट टलने पर अल्लू के फैन ने दी केस दर्ज कराने की धमकी
आगामी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज़ डेट टलने पर अभिनेता अल्लू अर्जुन के एक फैन ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी है। फैन ने निर्माताओं पर दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं होने पर फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगी।