'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज़ के 4 दिनों में दुनियाभर में कमाए ₹800 करोड़
ट्रेड ऐनालिस्ट रमेश बाला ने बताया है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदणा की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज़ के 4 दिनों में दुनियाभर में ₹800 करोड़ कमाए हैं। इसके साथ फिल्म ने गदर-2 के ₹686 करोड़, बाहुबली के ₹650 करोड़, सालार के ₹617.75 करोड़ और पीके के ₹792 करोड़ के वर्ल्डवाइड लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया।